Zero se english sikhe - अंग्रेजी कैसे सीखे

अंग्रेजी कैसे सीखे

english kaise sikhe

Suru se english kaise sikhe

रोमन लिपि की वर्णमाला -  हिंदी की लिपि देवनागरी है और अंग्रेजी की रोमन है |हिंदी में अ से ह तक 46 वर्ण होते है जबकि अंग्रेजी में केवल 26 वर्ण होते है |अंग्रेजी वर्णमाला में वर्ण (Letters) दो प्रकार के होते है -  बड़े (Capital) जैसे - A,B,C,D,E,F,G,H आदि और छोटे (Small) जैसे -   a,b,c,d,g,h  आदि |

ये वर्ण छपाई में भिन्न - भिन्न आकार के होते है और लिखने में भी भिन्न - भिन्न आकार के होते है | इस प्रकार वर्ण चार प्रकार के हुए :(1) छपाई के बड़े (Capital) वर्ण  (2) छपाई के छोटे (Small) वर्ण (3) लिखने के बड़े (Capital) वर्ण (4) लिखने के छोटे (Small) वर्ण अंग्रेजी की लिपि रोमन है तथा अंग्रेजी में वर्णों का आकार निश्चित है |

कुछ वर्ण छोटे आकार के होते है तो  कुछ बड़े आकार के होते है | Capital Letters लगभग समान आकार के होते है अत: उन्हें 4 - Line पेपर पर ऊपर की तीन लाइनों में लिखकर दिखाया जाता है | लेकिन Small letters अकार में एक जैसे नहीं है | इन्हें 4 - line paper पर लिखा जाता है | 

  1. बीच की दो पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण -  a,c,e,i,m,n,o,r,s,u,v,w,x = 13 वर्ण 
  2. ऊपर की दो पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण -  b,d,h,k,l,t = 6 वर्ण 
  3. चार पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण - f,p = 2 वर्ण 
  4. नीचे की तीन पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण - g,j,q,y,z = 5 वर्ण 

अंग्रेजी बोलने के साथ -  साथ आप लिखने का अभ्यास भी जारी रखे | लगातार अभ्यास से त्रुटियाँ दूर होती है और लेखन में भी सुधार होता है | भले ही आप हाई स्कूल पास हो या ग्रेजुएट , एक पेज 4 -line कॉपी में अवश्य लिखे | इससे अंग्रेजी लिखाई का ज्ञान हो जायेगा | 

अंग्रेजी के स्वर और व्यंजन

अंग्रेजी में प्रयुक्त 26 वर्णों को स्वर (Vowels) और व्यंजन (Consonants) के रूप में दो भागों में बटा गया है | अब यहाँ स्वरों और व्यंजनों के भिन्न -  भिन्न उच्चारणों के बारे में बताया जा रहा है | साथ ही आप देव नागरी लिपि के माध्यम से भी रोमन वर्णमाला सीखेंगे |

  • अंग्रेजी में पांच स्वर (Vowels)  और 21 व्यंजन (Consonants) है | ये इस प्रकार से है :
  • Vowels : A,E,I,O,U  = 5
  • Consonants : B,C,D,F,G,H,J,K,L,M,N,P,Q,R,S,T,V,W,X,Y,Z = 21

अंग्रेजी में कई Vowels तथा Consonants का एकल रूप में भिन्न उच्चारण होता है , शब्दों के बीच में प्रयुक्त होने पर उनका भिन्न उच्चारण होता है , जैसे -  G,H,L,W,Y,Z आदि , वर्ण अलग से जी , एच , एल , डब्ल्यू ,वाई , जेड आदि बोले जाते है , परन्तु शब्दों में प्राय: इनका उच्चारण क्रमश: ग , ह , ल , व ,य ,ज, आदि होता है |

अंग्रेजी वर्णों का उच्चारण 

अंग्रेजी वर्णमाला के वर्णों का विविध उच्चारण , उदाहरण सहित इस प्रकार है :

अंग्रेजी वर्णआवाज एवं शब्द
A (ए)आ (Car कार); ए (Bay बे) ऐ (Man मैन)
B (बी)ब (Box बाक्स)
C (सीक (Camel केमल); स (Cent सैंट)
D (डी)ड (Did डिड)
E (ई)ई (She शी); ए (Met मेट)
F (एफ) (Foot फुट)
G (जी) ज (George जॉर्ज)
H (एच)ह (Hen हेन)
I (आइ)इ (India इंडिया); आई (Find फाइंड)
J (जे)ज (joke जोक)
K (के)क (Kick किक)
L (एल)ल (Letter लेटर)
M (एम)म (Man मैन)
N (एन)न (Nose नोज)
O (ओ)अ (Our अवर)
P (पी)प (Paper पेपर)
Q (क्यू)क (Quick क्विक)
R (आर)र (Remind रिमाइंड)
S (एस)स (Sand सैंड)
T (टी)ट (Teacher टीचर)
U (यू)अ (Up अप , Cup कप) (Cute क्यूट)
V(वी)व (Value वैल्यू)
W (डब्ल्यू)व (Walk वाक)
X (एक्स)(X - Ray एक्सरे)
Y (वाई)य (Young यंग); आई (My माई)
Z (जेड)ज (Zinc जिंक)

Q के  साथ सदा U लगता है, जैसे - Quick, Cheque आदि |

 उदाहरण सहित संयुक्त वर्ण इस प्रकार है :-

  • Ch - च  -  choice (चोइस)
  • th - थ  - thanks (थैंक्स)
  • th - द  - that (दैट)
  • ph - फ - phone (फ़ोन)
  • sh -  श - she (शी)
  • gh - ग -  ghost (घोस्ट)
  • gh - फ - tough (टफ)
  • ck - क - block (ब्लॉक)

Note :-  gh (ग) से पूर्व यदि दीर्घ स्वर (Vowel) हो तो gh का उच्चारण मूक (Silent) होता है, जैसे - Right (राईट) अन्यथा 'ग' होता है, जैसे ghost (घोस्ट)|

बड़े और छोटे अक्षरों का प्रयोग 

अंग्रेजी की वाक्य - रचना में छोटे (Small) और बड़े (Capital) दोनों अक्षरों का प्रयोग होता है | बड़े वर्णों (Capital letters) का प्रयोग निम्न स्थानों पर होता है :-

  1. प्रत्येक वाक्य का पहला अक्षर  ( This is a book, When did yo go? )
  2. किसी व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द का पहला अक्षर  | ( The Himalayas, Qutub Minar,Mathura, Ram Nath,etc.)
  3. सक्षिंप्त शब्द के लिए प्रयुक्त अक्षर के लिए | ( U.N.O., P.M.)
  4. महीने व सप्ताह के दिनों के नाम का पहला अक्षर | ( March,August, Monday, etc.)
  5. ईश्वर के नाम तथा उसके लिए प्रयोग में आने वाले सर्वनाम के पहले अक्षर | ( God, Lord)
  6. अंग्रेजी में 'मै' के लिए | ( How can I ever forget what you have done for me?)
  7. पत्र शुरू करते समय संबोधन (Salutation) का तथा समापन वाक्यांश (Complimentary Clause) का पहला अक्षर | ( Dear Radha/Ma'am,Aunt/Sir, Yours sincerely / Affectionately yours.)
  8. Quotation mark के अंदर वाक्य शुरू करते समय वाक्य का पहला अक्षर | ( He said, "The Taj Mahal is in Agra.")
  9. अंग्रेजी कविता के हर एक चरण का प्रथम अक्षर | ( All things bright and beautiful, All creatures great and small, All thing wise and Wonderful, The good God made them all.)

महत्वपूर्ण संकेत (Important Points)

  1. अंग्रेजी में बड़े (Capital) और छोटे (Small) दो तरह के वर्ण होते है | बड़े वर्णों का प्रयोग वाक्य के आरंभ में, व्यक्तिवाचक संज्ञा में (जैसे - Delhi) , शब्दों के संक्षिप्त रूपों में (जैसे Doctor के लिए Dr) तथा महीनों व दिनों के नाम (जैसे - March, Saturday) आदि के लिए होता है | बड़े (Capital) वर्णों के होने से भाषा देखने में अच्छी लगती है | सोचिए, यदि अंग्रेजी में Capital letter न होते, तो 'मै के लिए 'i' लिखा जाता 'I'  नहीं |
  2. हिंदी (देवनागरी लिपि में) लाइन पर शिरोरेखा डाली जाती है जबकि अंग्रेजी (रोमन लिपि में) लाइन के ठीक ऊपर लिखी जाती है |

English Pronunciation -1 

कुछ स्वरों (Vowels) का उच्चारण समझना अत्यावश्यक है। अंग्रेजी स्वरों के उच्चारण में बड़ी विविधता होती है, - A का उच्चारण आ,ए तथा ऐ होता है; E का ए,इ तथा ई (लम्बा उच्चारण); I का उच्चारण ई,आई और अ, O का उच्चारण ऑ, आ,उ, ऊ और अ; और U का उच्चारण उ, ऊ आदि ।

अंग्रेजी के उच्चारण में लोग प्राय: भूल करते है। अंग्रेजी भाषा के उच्चारण के कुछ विशेष नियम है, जिन्हें सीखना प्रत्येक अंग्रेजी सीखने वाले के लिए आवश्यक है। हम पहले स्वरों (Vowels) के उच्चारण के विषय में विचार करते है।
अंग्रेजी के भिन्न उच्चारण वाले स्वर 

english kaise sikhe
english kaise sikhe

english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe
english kaise sikhe

Silent Letters

english kaise sikhe

english kaise sikhe

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)